Advertisement
Advertisement
होम / Abhay Chautala on Rain Damage Crop: “लाखों टन फसल खराब…”, हरियाणा में बदला मौसम बना किसानों की मुसीबत, अभय चौटाला ने सरकार से की ये बड़ी मांग

Abhay Chautala on Rain Damage Crop: “लाखों टन फसल खराब…”, हरियाणा में बदला मौसम बना किसानों की मुसीबत, अभय चौटाला ने सरकार से की ये बड़ी मांग

BY: • LAST UPDATED : April 19, 2025
Inkhabar Haryana, Abhay Chautala on Rain Damage Crop: हरियाणा में हाल ही में बदले मौसम ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। तेज धूलभरी आंधी, बारिश और आगजनी की घटनाओं ने प्रदेश के कई जिलों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस हालात को देखते हुए इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा सरकार से तत्काल विशेष गिरदावरी करवा कर किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।

इन जिलों में लाखों टन फसल खराब हुई

चौटाला ने बताया कि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी, फतेहाबाद और सिरसा जैसे जिलों में लाखों टन फसल खराब हो चुकी है। वहीं, इन मंडियों में रखा गया लगभग 30 लाख टन गेहूं अब तक नहीं उठाया गया है, जिससे खुले आसमान के नीचे रखा यह अनाज और ज्यादा खतरे में है। इसके अलावा आगजनी की घटनाओं ने नुकसान को और भी बढ़ा दिया है। हिसार में दर्जन भर एकड़, सिरसा में करीब 400 एकड़, कैथल में 135 एकड़, कुरुक्षेत्र में 170 एकड़ और झज्जर में लगभग 200 एकड़ गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।

किसानों की मुआवजे को लेकर चौटाला ने उठाई आवाज

अभय चौटाला ने कहा कि अगर राज्य सरकार पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में किसानों को 61 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दे सकती है, तो अब जब हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है, ऐसे में भी उतना ही मुआवजा किसानों को मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों को जल्द राहत नहीं दी गई, तो इनेलो सड़कों पर उतर कर किसानों की लड़ाई लड़ेगी।

Advertisement

Advertisement

लेटेस्ट खबरें

Bhupinder Hooda Raise Question on Central Government: हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पहलगाम और ऑपरेशन सिंदुर पर केंद्र सरकार से कर दी ये बड़ी मांग, किए ये बड़ें सवाल
Ayan Khan: हरियाणा से मायानगरी तक, अपने शानदार एक्टिंग का लोहा मनावा चुका है ये बाल कलाकार, सलमान खान के साथ कर चुके हैं फिल्म
Krishanlal Panwar meet Martyr Dinesh Kumar Family: शहीद दिनेश कुमार को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मंत्री कृष्णलाल पंवार, परिवार के लिए किया ये बड़ा ऐलान
Heavy Storm in Haryana: हरियाणा के इस जिले में तेज आंधी से गिरी मकान की छत, परिवार ने सरकार से की मदद की अपील
Haryana Weather Update: हरियाणा में देर रात हुई बारिश और ओलावृष्टि से मौसम हुआ सुहाना, आज भी इन जिलों में जारी अलर्ट