Advertisement
Advertisement
होम / Agricultural Startup: किसानों की हुई चादीं, कृषि स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए मिलेगें इतने करोड़

Agricultural Startup: किसानों की हुई चादीं, कृषि स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए मिलेगें इतने करोड़

BY: • LAST UPDATED : September 5, 2024

Inkhabar Haryana, Agricultural Startup: केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों के स्टार्टअप्स के लिए 750 करोड़ रुपये का ‘एग्रीश्योर’ फंड की स्थापना की जो एग्रीटेक स्टार्टअप को वित्तीय सहयोग देगा। केंद्रीय सरकार ने 14,000 करोड़ रुपये के साथ 7 किसान योजनाओं को मंज़ूर दी हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री ने प्राइवेट और सार्वजनिक निवेश बढ़ाने का ऐलान किया है।

कीटनाशक के उपयोग पर जोर दिया

जानकारी के मुताबिक, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि बड़े पैमाने पर खेती करने के लिए छोटे किसानों के समूह बनाने पर जोर दिया गया हैं। उन्होनें रासायनिक कीटनाशकों और उर्वरकों के ज्यादा उपयोग के बारे में भी बात की और मृदा स्वास्थ्य की रक्षा की आवश्यकता पर बल दिया हैं। चौहान ने कृषि निवेश के पोर्टल के महत्व पर भी प्रकाश डाला, जिससे निवेश के अवसरों और सूचनाओं को केंद्रीकृत करके कृषि नजरिये को बदलने की उम्मीद है।

किन बैंकों को मिलेगें पुरस्कार

बता दें कि सार्वजनिक एरिया के बैंकों में बैंक ऑफ बड़ौदा,भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक, इंडियन बैंक और पंजाब नेशनल बैंक को पुरस्कार मिले हैं। HDFC बैंक को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्राइवेट एरिया के बैंक के रूप में पुरस्कार मिला। महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, पंजाब ग्रामीण बैंक, बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक और सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कार मिले हैं। पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात और तेलंगाना को कृषि अवसंरचना निधि के अंदर उनके प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

Advertisement