Advertisement
Advertisement
होम / Ambala News: अनाज खरीदने की तारीख हुई निश्चित, मंडियों में सफाई और सुरक्षा को लेके विवाद

Ambala News: अनाज खरीदने की तारीख हुई निश्चित, मंडियों में सफाई और सुरक्षा को लेके विवाद

BY: • LAST UPDATED : September 16, 2024

Ambala News: हरयाणा में धान की खरीद के लिए तारीख तय कर दी गई है। पुरे प्रदेश में 23 सितंबर सभी मंडियों में धान की खरीद शुरू हो जाएगी, पर अभी तक मंडियों में कोई प्रबंध नहीं हुई है। अंबाला सिटी की नई अनाज मंडी में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है पुरे में कूड़ा कचरा भरा पड़ा है। बारिश की कारण मंडीयो में भी पानी भर गया है और इस के बावजूद भी सफाई नहीं करवाई गई है। किसानो के लिए पानी और खाने की भी व्यवस्थाएं ठीक नहीं है।

सफाई और अनाज रखने की जगह नहीं

चावल का सीजन शरू हो गया है पर अभी तक गोदाम में अनाज रखने की कोई जगह नहीं है। मिल संचालकों में इस बात को लेके भी काफी गुस्सा है। इन सब की वजह से संचालकों को काफी परेशानिया झेलनी पद रही है। ना सफाई है और न ही पिछले साल के पुराने चावल गोदाम से हटाए गए है। मंडियों में बानी नालियों में जगह-जगह घास उगने से कूड़ा रुक और जम गया है। बारिश का पानी इकट्ठा होने की वजह से कीड़े मकोड़े और मछरो का प्रभाव बढ़ गया है जिस के चलते बहुत सी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

मंडियों में चोरी की घटना

मंडियों में चोरी की भी की काफी घटना सामने आ चुकी है। गेहूं के सीजन में बहुत बार ऐसा हो चूका है, वाहनों से अनाज की चोरी के काफी मामले है। ऐसे में सुरक्षा को लेके सबसे बड़ी चुनौती है। मंडी की दीवारे छोटी है जिस से की को भी आसानी से चोरी कर सकता है।

Advertisement

मंडी सचिव ने दिया आश्वासन

अंबाला सिटी के मंडी सचिव दलेल सिंह ने बताया की मंडी में टाइल वाली गलीयो को बनवाया जा रहा है। सफाई का काम जल्द ही शरू करवा दिया जायेगा, और सुरक्षा के लिए भी पुलिस विभाग से संपर्क किया जाएगा।

Haryana Assembly Election: केजरीवाल के इस्तीफे पर पूर्व मंत्री रंजीत सिंह चौटला का बड़ा बयान कहा, “केजरीवाल का इस्तीफा…”