Inkhabar Haryana, Farmer Protest: खनौरी बॉडर पर चल रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन को आज पूरे 100 दिन हो गए है। इस मौके पर बुधवार को देशभर में जिला और तहसील स्तर पर किसानों ने सांकेतिक भूख हड़ताल कर एकजुटता दिखाई। इस दौरान किसानों ने पुलिस द्वारा कई नेताओं को बीती रात गिरफ्तार करने पर भी निंदा जाताई है।
आंदोलन का विस्तार और समर्थन
खनौरी किसान मोर्चे पर किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। बुधवार को 100 किसानों ने भूख हड़ताल पर बैठकर आंदोलन को और मजबूती दी। डल्लेवाल की अगुवाई में यह आंदोलन किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर हो रहा है, जिनमें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी, कृषि कानूनों से जुड़े सुधार और अन्य अहम मुद्दे शामिल हैं।
देशभर के किसान संगठनों ने इस आमरण अनशन का समर्थन किया है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में किसानों ने स्थानीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया।
पुलिस कार्रवाई की निंदा
किसान नेताओं ने मंगलवार रात को पुलिस द्वारा कई नेताओं की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करना हर नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है और सरकार को बातचीत के जरिए समाधान निकालना चाहिए, न कि पुलिसिया दमन के सहारे आंदोलन को दबाने की कोशिश करनी चाहिए।
डल्लेवाल का संबोधन
आज सुबह 9 बजे से खनौरी किसान मोर्चे पर किसानों ने सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू की। इस दौरान किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं और सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होतीं, यह आंदोलन जारी रहेगा।