Advertisement
Advertisement
होम / Farmer Protest: जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में उतरे सिरसा के किसान, इस तारीख को करेंगे आमरण अनशन

Farmer Protest: जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में उतरे सिरसा के किसान, इस तारीख को करेंगे आमरण अनशन

BY: • LAST UPDATED : March 3, 2025
Inkhabar Haryana, Farmer Protest: हरियाणा के सिरसा में भारतीय किसान एकता ने ऐलान किया है कि 5 मार्च 2025 को देशभर के सभी जिला मुख्यालयों पर किसान एक दिवसीय धरने पर बैठेंगे। यह आंदोलन भारतीय किसान यूनियन के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में किया जाएगा, जो 100 दिनों से खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे हैं। प्रदेश अध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने सिरसा में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 100 किसान सिरसा जिला मुख्यालय (डीसी ऑफिस) के बाहर 24 घंटे के लिए भूख हड़ताल पर बैठेंगे। यह हड़ताल 5 मार्च सुबह 11 बजे से शुरू होकर 6 मार्च सुबह 11 बजे तक चलेगी।

सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

किसान नेताओं का कहना है कि सरकार किसानों के खिलाफ षड्यंत्र रच रही है और उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। एमएसपी खरीद गारंटी कानून सहित अन्य प्रमुख मांगों को लागू कराने के लिए किसान पिछले कई महीनों से संघर्ष कर रहे हैं। औलख ने कहा कि 19 मार्च को सरकार के साथ किसानों की 7वें दौर की वार्ता होनी है, जिसमें किसान अपनी मांगों को मनवाने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे।

महिला किसान मोर्चा भी सक्रिय

किसानों ने यह भी घोषणा की कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शंभू, खनौरी और रतनपुरा बॉर्डर पर महिला किसान मोर्चा आयोजित किया जाएगा। इसमें पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से बड़ी संख्या में किसान और मजदूर महिलाएं शामिल होंगी।

Advertisement

संयुक्त किसान मोर्चा का समर्थन

संयुक्त किसान मोर्चा ने भी इस आंदोलन का समर्थन किया है। बीती रात हुई जूम मीटिंग में निर्णय लिया गया कि देशभर के जिला मुख्यालयों पर 5 मार्च को सांकेतिक भूख हड़ताल की जाएगी, जिससे किसान आंदोलन को और मजबूती दी जा सके।

प्रदेश अध्यक्ष लखविंदर औलख ने कहा कि देश के किसानों को एमएसपी दिलवाने के लिए डल्लेवाल जी अपने शरीर पर कष्ट झेल रहे हैं। यह सिर्फ उनकी लड़ाई नहीं, बल्कि हर किसान और मजदूर की लड़ाई है। हमें उन्हें मजबूत करना होगा ताकि सरकार हमारी मांगे लागू करने को मजबूर हो जाए।

Advertisement