Advertisement
Advertisement
होम / Farmer Protest: शंभु और खन्नौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के 1 साल पूरे, संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा की हुई बैठक

Farmer Protest: शंभु और खन्नौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के 1 साल पूरे, संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा की हुई बैठक

BY: • LAST UPDATED : February 13, 2025

संबंधित खबरें

Inkhabar Haryana, Farmer Protest: शंभु और खन्नौरी बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन को 1 साल पूरा हो गया है। गुरुवार को चंडीगढ़ में संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा की बैठक हुई, जिसमें एकता की राह की तरफ एक और कदम बढ़ाया गया। आंदोलन की शुरुआत कैसे भी हुई हो लेकिन इसे जीता केवल एकता के दम पर जा सकता है।

 

बजरंग पुनिया ने सोशल मीडिया पर किया ट्विट

 

इस बारे में कांग्रेस नेता और पहलवान बजरंग पुनिया ने अपने सोशल मीडिया X पर ट्विट किया है कि बीते एक साल में किसानों ने न सिर्फ प्रशासन की लाठियों और आंसू गैस का सामना किया, बल्कि हर उस रणनीति का भी मुकाबला किया जो इस आंदोलन को तोड़ने के लिए अपनाई गई। सरकार ने अलग-अलग हथकंडे अपनाए, लेकिन किसान मोर्चे पर डटे रहे। उनका हौसला तब भी नहीं टूटा जब इस संघर्ष के दौरान कई किसान शहीद हो गए। सबसे दुखद घटना युवा किसान शुभकरण की थी, जिसकी स्नाइपर से निशाना लगाकर हत्या कर दी गई। लेकिन इस आंदोलन ने हर मुश्किल के साथ खुद को और मजबूत किया।

 

 

एकता ही जीत की कुंजी

बीते एक साल में यह स्पष्ट हो गया है कि किसानों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। 13 फरवरी 2025 को चंडीगढ़ में संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा की बैठक हुई, जिसमें आंदोलन को मजबूत करने और आगे की रणनीति तय करने पर चर्चा हुई। बैठक में यह संदेश दिया गया कि चाहे कितनी भी बाधाएं आएं, इस संघर्ष को केवल एकजुटता से ही जीता जा सकता है।

शंभु और खन्नौरी बॉर्डर सिर्फ विरोध स्थलों तक सीमित नहीं रहे, बल्कि वे पूरे देश के किसानों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। यह आंदोलन इस बात का प्रतीक है कि जब किसान अपने हक के लिए एकजुट होते हैं, तो दुनिया की कोई भी ताकत उन्हें कमजोर नहीं कर सकती। किसानों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वे इस आंदोलन को कमजोर न होने दें और संघर्ष को पूरी मजबूती से जारी रखें।
Advertisement

लेटेस्ट खबरें

The Great Khali in Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले पर द ग्रेट खली का आक्रोश – ‘पूरा हिंदुस्तान दुखी है, जवाब उनकी भाषा में देना होगा’
Anil Vij on Pakistan: पाकिस्तान ने खुद कुबूला आतंकवाद का समर्थन, अनिल विज बोले- “अब इनका आतंकवाद वाला स्कूल नहीं चलेगा”
Pradhan Mantri Rozgaar Mela: फरीदाबाद में प्रधानमंत्री रोजगार मेले के तहत युवाओं को मिला सुनहरा अवसर, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Hansi Farmer reach Pahalgam: हरियाणा के किसान दंपती ने पेश की देशभक्ति की मिसाल, पहलगाम हमले के बाद सेवा के लिए LOC हुए रवाना
Ekta Tiwari Statement on Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जौनपुर की एकता तिवारी ने किया सनसनीखेज खुलासा, कहा-“हमले से पहले आतंकियों…”