Advertisement
Advertisement
होम / Farmer Protest: राकेश टिकैत ने की एकजुटता की अपील, कहा- जब तक हम इकट्ठा नहीं होंगे…

Farmer Protest: राकेश टिकैत ने की एकजुटता की अपील, कहा- जब तक हम इकट्ठा नहीं होंगे…

BY: • LAST UPDATED : December 16, 2024
Inkhabar Haryana, Farmer Protest: किसान आंदोलन के प्रमुख नेता राकेश टिकैत ने करनाल में किसानों को संबोधित करते हुए एकजुटता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों को अलग-अलग नहीं, बल्कि एक साथ चलना होगा। टिकैत ने इस बात पर जोर दिया कि विभाजित होने से आंदोलन कमजोर होगा और इसका नुकसान किसानों को ही उठाना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि जब तक हम इकट्ठा नहीं होंगे, तब तक दिल्ली से दूर रहना चाहिए। पिछले आंदोलन में हमने सभी से कहा था कि संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के तहत संगठित होकर दिल्ली कूच करें। अलग-अलग आंदोलन करने से उद्देश्य की पूर्ति नहीं होगी।

 दल्लेवाल की बिगड़ती तबीयत पर चिंता

किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल की तबीयत बिगड़ने पर राकेश टिकैत ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत किसान संगठनों से बातचीत करनी चाहिए। टिकैत ने कहा कि सरकार को यह समझना होगा कि किसान संगठन एकजुट हैं। कोई भी निर्णय सरकार को करना है और उसे इस बात का आकलन करना चाहिए कि इससे उसे क्या फायदा या नुकसान हो सकता है।

टिकैत ने आगे कहा कि यदि दिल्ली में आंदोलन की तैयारी करनी है तो सभी संगठनों को मिलकर स्विफ्ट मोर्चा बनाना होगा और समन्वय के साथ कदम उठाना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि SKM को डराने-धमकाने की कोशिशें हो रही हैं, और इन परिस्थितियों में किसानों को संगठित रहना आवश्यक है।

आंदोलन का असर

राकेश टिकैत ने आंदोलन की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वर्तमान में किसान पंजाब में डटे हुए हैं और इसका असर वहां की आम जनता पर पड़ रहा है। उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, जिससे किसानों और जनता के बीच असंतोष बढ़ रहा है। टिकैत ने अनुमान जताया कि यह आंदोलन आगामी चार से पांच महीने और जारी रहेगा।

Advertisement

गुरनाम सिंह चढूनी पर चुटकी

राकेश टिकैत ने किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि चढूनी पहले चुनाव लड़ लें। यदि वे चुनाव से मुक्त हो जाते हैं, तो वापस किसानों के साथ आ जाएं। चुनाव भी एक बड़ी बीमारी है। हमने पहले ही चुनाव लड़ना छोड़ दिया है। टिकैत ने सुझाव दिया कि राजनीति और चुनाव से दूर रहकर ही किसान आंदोलन को मजबूत बनाया जा सकता है।

एकजुटता और आंदोलन की दिशा

राकेश टिकैत ने किसानों से अपील की कि वे किसी भी हाल में एकजुट रहें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को जल्द से जल्द समाधान निकालना चाहिए। टिकैत के अनुसार कि आंदोलन की ताकत हमारी एकता में है। यदि हम अलग-अलग राहों पर चलेंगे तो इसका फायदा सरकार को होगा। किसानों को सरकार के खिलाफ संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा।