




Inkhabar Haryana, Farmer Protest: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रणदीप सुरजेवाला ने खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात की, जो पिछले 46 दिनों से अनशन पर बैठे हैं। डल्लेवाल की बिगड़ती तबीयत पर चिंता व्यक्त करते हुए सुरजेवाला ने केंद्र सरकार से अपील की कि किसानों की मांगों को तत्काल स्वीकार कर अनशन समाप्त कराया जाए।
सुरजेवाला ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश का पेट भरने वाला अन्नदाता आज अपने हक के लिए भूखा बैठा है। यह केवल किसान नेताओं की समस्या नहीं, बल्कि पूरे किसान समुदाय की समस्या है।
रणदीप सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा कि अभी तक एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की गारंटी का कानून क्यों नहीं बनाया गया। उन्होंने कहा कि 750 किसानों ने अपने अधिकारों के लिए शहादत दी है, लेकिन सरकार उनके बलिदान को नज़रअंदाज़ कर रही है। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है, और हम एमएसपी गारंटी कानून को सर्वोपरि मानते हैं।
मीडिया से बातचीत करते हुए सुरजेवाला ने तीन अहम सवाल उठाए:
उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी आवाज बुलंद करने से रोकना लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है।
जगजीत सिंह डल्लेवाल की बिगड़ती स्थिति पर बोलते हुए सुरजेवाला ने कहा कि केंद्र सरकार को अपना अड़ियल रवैया छोड़ना चाहिए और किसानों की मांगों को तुरंत मानना चाहिए। उनकी उपेक्षा करना केवल मानवता के खिलाफ नहीं, बल्कि हमारे अन्नदाताओं के साथ अन्याय है।
सुरजेवाला ने डल्लेवाल और किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि हम किसानों के संघर्ष को समर्थन देते हैं और उनकी सभी न्यायोचित मांगों को पूरा करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Nuh News: जलभराव की भयावह समस्या ने किया गांव जेवंत को तबाह, प्रशासन की अनदेखी ने बढ़ाई मुश्किलें




