




मंत्री राणा ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों के लिए 24 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) प्रदान कर रही है और इन्हें पूरी गारंटी के साथ खरीदा जा रहा है। उन्होंने जोर दिया कि मुख्यमंत्री ने किसानों की सभी प्रमुख समस्याओं का समाधान कर दिया है।
बता दें कि, पराली जलाने की घटनाओं पर चर्चा करते हुए मंत्री ने बताया कि सैटलाइट के जरिए 1406 मामले सामने आए, जिनमें से 683 मामले कृषि से जुड़े पाए गए। अब तक 655 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है, और 21 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से 16 लाख रुपये वसूले जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार पराली प्रबंधन के लिए सब्सिडी प्रदान कर रही है, और इसके परिणामस्वरूप पराली जलाने की घटनाओं में हर साल कमी आ रही है। इस साल भी इन घटनाओं में गिरावट दर्ज की गई है।
आने वाले दिनों में किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मंत्री ने भरोसा दिलाया कि हरियाणा सरकार के पास यूरिया खाद की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि खाद की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। कृषि मंत्री ने साफ कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पराली जलाने के मामलों में लापरवाही बरतने वाले 24 कृषि विभाग के अधिकारियों के खिलाफ पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है।




