




Inkhabar Haryana, CM Nayab Saini: हरियाणा सरकार ने औद्योगिक विकास और युवाओं को रोजगार देने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि जापान की अग्रणी लिथियम-आयन बैटरी निर्माता कंपनी एम्परेक्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड (ATL) के एनर्जी सॉल्यूशंस के अध्यक्ष और CEO फुमियो सशिदा ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की।
इस अवसर पर हरियाणा सरकार के संबंधित अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें गुरुग्राम जिले के IMT सोहना में ATL (TDK) फैक्ट्री प्रोजेक्ट की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कंपनी के सप्लाई चेन प्रोजेक्ट के भविष्य के विकास और विस्तार को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
संत कबीर कुटीर पर जापान की लिथियम-आयन बैटरी बनाने वाली अग्रणी कंपनी एम्परेक्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड के एनर्जी सॉल्यूशंस के अध्यक्ष और CEO श्री फुमियो सशिदा जी ने आज शिष्टाचार भेंट की।
Advertisementइस अवसर पर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर IMT सोहना में ATL (TDK) फैक्ट्री प्रोजेक्ट की समीक्षा… pic.twitter.com/YBwP30c3qP
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) January 14, 2025
उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा की “डबल इंजन की सरकार” प्रदेश में उद्योगों को मजबूत बनाने और निवेशकों को आकर्षित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
ATL जैसी अंतरराष्ट्रीय कंपनी के निवेश से प्रदेश के युवाओं को न केवल रोजगार मिलेगा, बल्कि उन्हें नई तकनीकों और कौशलों में प्रशिक्षण का अवसर भी मिलेगा। इससे हरियाणा के युवाओं को वैश्विक बाजार की मांगों के अनुरूप तैयार होने में मदद मिलेगी।




