Advertisement
Advertisement
होम / Manoharlal Khattar: नेपाल सरकार के डेलिगेशन ने की केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात

Manoharlal Khattar: नेपाल सरकार के डेलिगेशन ने की केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात

BY: • LAST UPDATED : February 12, 2025
Inkhabar Haryana, Manoharlal Khattar: नेपाल के ऊर्जा मंत्री दीपक खगड़ा के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय नेपाल सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने भारत के केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नेपाल में भारतीय संस्थाओं द्वारा संचालित जलविद्युत परियोजनाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करना था।

ऊर्जा सहयोग को लेकर हुई अहम बातचीत

बैठक में दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। नेपाल सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने भारत सरकार के सहयोग से नेपाल में चल रही जलविद्युत परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की और उनके सुचारू क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों को दूर करने के लिए सुझाव प्रस्तुत किए।