




Ambala News: हरियाणा के अंबाला में रिटायर्ड फौजी को गलत फंसाकर 47 हजार 500 रुपये ठगने वाले तीन महिलाओं सहित एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। अपराधियो से पैसो की सारी जांच रिमांड के दौरान ली जाएगी। 20 दिन पहले हुई वारदात में पुलिस के हाथ अब लगी सफलता।
अपराध की जानकारी देते हुए सेना से रिटायर्ड फौजी शिंगारा सिंह पंजाब ने जानकारी देते हुए बताया की करीब 20 दिन पहले उसके मोबाइल पर एक महिला का फोन आया था, उसने खुद को आर्थिक रूप से परेशान होने पर फौजी से सहायता मांगी थी। उस महिला की बातो को सच मानकर 16 सितंबर को महिला ने उन्हें अपने घर बुलाया और उनके साथ अश्लील व्यवहार करने लगी और शारीरिक संबंध बनाने का झूठा नाटक करने लगी। उसी बीच कमरे में एक औरत और आदमी आ गए और आते ही वीडियो बनाने लगे।
अपने आप को दोनों ने पुलिस बताया और थाने जाकर केस करने की धमकी देने लगे। फौजी को केस से बचाने के लिए 2 लाख 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। डरे हुए फौजी ने 45 हजार रुपये गूगल पे कर भी दिए थे। उसक बाद अपराधियों ने उनकी जेब से जबरजस्ती दो हजार 500 रुपये भी निकाल लिए। फिर भी आरोपी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था।
David Warner: क्या क्रिकेटर डेविड वॉर्नर करेंगे ‘पुष्पा 2’ में कैमियो? जानें अफवाह है या सच..




