Advertisement
Advertisement
होम / Ambala News: विदेश भेजने का झांसा देके 15 लाख की ठगी, पैसे लेके आरोपी फरार

Ambala News: विदेश भेजने का झांसा देके 15 लाख की ठगी, पैसे लेके आरोपी फरार

BY: • LAST UPDATED : September 19, 2024

Ambala News: हरियाणा के अंबाला सिटी में कनाडा भेजने के नाम पर 11.19 लाख की ठगी कर ली। शाहाबाद के एक गांव निवासी संदीप कुमार और उसकी पत्नी से करीब 11 लाख 19 हजार रुपयो की धोखाधड़ी हो गई। अपराधी पैसेठगी के बाद अपना फोन और ऑफिस बंद कर भाग गए। बलदेव नगर थाना पुलिस ने रचनीत कौर जग्गी और भार्गव नंदा पर मामला दर्ज कर लिया है, और जांच में लगी है।

विदेश जाने का15 लाख का खर्चा बताया

पीड़ित ने जानकारी दी कि वह अपनी पत्नी के साथ विदेश जाना चाहता था। इसके लिए सिटी के विकास विहार में विश्वास स्टडी एंड ग्लोबल से संपर्क किया था। आरोपी रचनीत कौर जग्गी उर्फ रचना ने यकीन दिलाया था कि वह दोनों को कनाडा का वीजा लगवा देगी। जिसके लिए पुरे 15 लाख का खर्चा बताया था, और कुछ दस्तावेज के साथ पैसे मांगे थे।

वीजा लगवाने का किया था वादा

संदीप ने पैसे थोड़े-थोड़े कर के देने शरू किए। सबसे पहले नाै मई को 3 लाख दिए थे। उसके बाद आरोपी ने झांसे में फसा कर पुरे 11 लाख 19 हजार 999 रुपए खाते में ट्रांसफर करवा लिए। आरोपी ने वीजा लगवाने के लिए कहा था। उसने यकीन दिलवाया की एक सप्ताह के अंदर वीजा आ जाएगा। इसके बाद से ही फोन बंद आ रहा था। वह ऑफिस पहुंचे तो देख वो भी बंद था। फिर जानकारी मिली की आरोपी कई लोगों से धोखाधड़ी कर के भगा है।

Advertisement

Haryana Assembly Election: सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने अहीरवाल के राज घराने रामपुरा हाउस पर किया तीखा हमला, जानें क्या कहा

Advertisement

लेटेस्ट खबरें