Advertisement
Advertisement
होम / Ambala police encounter: हरियाणा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एनकाउंटर के दौरान बादमाश को दबोचा

Ambala police encounter: हरियाणा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एनकाउंटर के दौरान बादमाश को दबोचा

BY: • LAST UPDATED : July 21, 2025
Inkhabar Haryana, Ambala police encounter: हरियाणा के अंबाला जिले में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब मुलाना के सिरसगढ़ गांव के पास पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की गोली उसके पैर में जा लगी। घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाइक पर जा रहा था आरोपी

सीआईए-1 की टीम को सूचना मिली थी कि यमुनानगर निवासी 19 वर्षीय अमन, जो आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है, बाइक पर सिरसगढ़ की ओर आ रहा है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में नाकेबंदी की और सिरसगढ़ गांव के पास आरोपी को राउंडअप किया।

पुलिस पर चलाई गोली

पुलिस को देखते ही अमन ने डर के मारे भागने की कोशिश की और इसी दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने संयमित लेकिन प्रभावी कार्रवाई करते हुए जवाबी गोली चलाई, जो अमन के पैर में लगी। गोली लगते ही वह नीचे गिर गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू में ले लिया।

Advertisement

तीन अस्पतालों में किया गया शिफ्ट

घायल हालत में आरोपी को सबसे पहले मुलाना के एमएमयू अस्पताल में ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल रेफर किया गया, और फिर वहां से सिविल अस्पताल, अंबाला सिटी भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमन पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ कई थानों में केस चल रहे हैं। मुठभेड़ की घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आए और उसका किन-किन अपराधियों से संपर्क है।