Advertisement
Advertisement
होम / Anti Narcotic Case: हरियाणा में एंटी नारकोटिक सेल की सतर्कता से 8 लाख नकद जब्त, 2 युवक गिरफ्तार, 1 फरार

Anti Narcotic Case: हरियाणा में एंटी नारकोटिक सेल की सतर्कता से 8 लाख नकद जब्त, 2 युवक गिरफ्तार, 1 फरार

BY: • LAST UPDATED : May 23, 2025
Inkhabar Haryana, Anti Narcotis Case: हरियाणा के यमुनानगर जिले में अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस द्वारा चलाई जा रही सख्त गश्त के दौरान एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने दो युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में ₹8 लाख नगद के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि एक युवक मौके से फरार होने में सफल रहा। यह कार्रवाई एसपी सुरेंद्र सिंह भोरिया के निर्देशों पर गश्त कर रही एंटी नारकोटिक सेल की टीम द्वारा अंजाम दी गई।

क्या हैं पूरा मामला?

घटना बीती रात की है जब एंटी नारकोटिक सेल की टीम क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान टीम ने एक दुपहिया वाहन पर सवार तीन युवकों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही तीनों युवक भागने लगे, जिनमें से दो को मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि तीसरा युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार किए गए युवकों के पास से पुलिस को एक बैग मिला, जिसमें ₹8 लाख की नकदी थी। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद एंटी नारकोटिक सेल ने तुरंत सिटी थाना पुलिस को सूचित किया। दोनों युवक और नकदी सिटी थाना पुलिस के हवाले कर दी गई।

जांच के बाद युवकों को छोड़ा

सिटी थाना इंचार्ज ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवकों ने दावा किया कि यह नकदी सुभाष इंडस्ट्री, यमुनानगर की है। उनका स्टेटमेंट दर्ज करने के बाद फिलहाल दोनों युवकों को छोड़ दिया गया है, लेकिन ₹8 लाख की नकदी पुलिस की हिरासत में ही है। सबसे अहम बात यह है कि अब तक कोई व्यक्ति इस भारी-भरकम नकदी पर दावा करने के लिए पुलिस के पास नहीं पहुंचा है। पुलिस यह जांच भी कर रही है कि युवक इस रकम को किसे देने जा रहे थे, और उन्होंने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश क्यों की। यदि कोई इस राशि पर दावा करता है, तो उसे इसके लिए आयकर विभाग से भी संपर्क करना होगा।

Advertisement

फरार युवक की तलाश जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है और फरार युवक की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि या धन शोधन को रोका जा सके।