Advertisement
Advertisement
होम / Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी मर्डर केस  में मिला एक ओर आरोपी,  दी थी जाशीन अख्तर को पनाह 

Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी मर्डर केस  में मिला एक ओर आरोपी,  दी थी जाशीन अख्तर को पनाह 

BY: • LAST UPDATED : October 24, 2024
Inkhabar Haryana, Baba Siddique Murder:  हरियाणा के केथल में  मुंबई पुलिस को बाबा सिद्दीकी  मर्डर केस में  एक ओर नया आरोपी मिला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।  आरोपी पर जाशीन अख्तर को पनाह देने का भी आरोप है। मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आरोपी पर कई आपराधिक मामले

बता दें कि, बाबा सिद्दीकी के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच में कैथल के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी अमित उर्फ नाथी कलायत के बाता गांव का रहने वाला है, जिसपर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, गिरफ्तार किए गए युवक पर आरोप है कि उसने जाशीन अख्तर को फरारी के दौरान करनाल में एक मकान किराए पर लेकर उसे पनाह दी थी, जानकारी के अनुसार सिद्दीकी हत्याकांड से दो महीने पहले दोनों 15 से अधिक दिन इक्कठे रहे थे, मुंबई क्राइम ब्रांच आरोपी को हिरासत में लेकर जसीन के विषय में पूछताछ कर रही है