Inkhabar Haryana, Bahadurgarh Murder Case: हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसने इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। घटना बीपीएल फ्लैट्स में हुई, जहां एक महिला को उसके ही पति द्वारा कथित तौर पर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतका मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी और पिछले कुछ समय से अपने पति से अलग रह रही थी।
महिला का शव पोस्टमार्टम में भेजा गया
घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर तुरंत टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने मृतका की पहचान कर उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी। फिलहाल महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया है, क्योंकि पुलिस परिजनों के बहादुरगढ़ पहुंचने का इंतजार कर रही है।
परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों के आने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे, जिससे घटना की परिस्थितियों और कारणों पर और स्पष्टता मिलेगी। प्रारंभिक तौर पर हत्या का आरोप महिला के पति पर लगाया गया है, और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।