Advertisement
Advertisement
होम / Ballabhgarh Robbery Case: बल्लभगढ़ में चोरों का आतंक, पहले क्लीनिक फिर घर में की चोरी, उड़ा ले गए लाखों 

Ballabhgarh Robbery Case: बल्लभगढ़ में चोरों का आतंक, पहले क्लीनिक फिर घर में की चोरी, उड़ा ले गए लाखों 

BY: • LAST UPDATED : July 24, 2025
Inkhabar Haryana, Ballabhgarh Robbery Case: बल्लभगढ़ क्षेत्र की जवाहर कॉलोनी में बुधवार रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने कई घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये की ज्वेलरी और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। इस चोरी की सबसे बड़ी शिकार रहीं सोनिया शर्मा, जिनका न केवल घर चोरों ने निशाना बनाया, बल्कि कुछ समय पहले उनके क्लीनिक में भी चोरी की वारदात हो चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या हैं पूरा मामला?

पीड़िता सोनिया शर्मा पेशे से डॉक्टर हैं और जवाहर कॉलोनी में ही अपना निजी क्लीनिक चलाती हैं। उनका कहना है कि कुछ सप्ताह पहले उनके क्लीनिक में चोरी की वारदात हुई थी। पुलिस को उस समय भी सूचना दी गई थी, लेकिन न तो चोरों को पकड़ा गया और न ही कोई सामान बरामद हो सका। अब चोरों ने उनके घर को भी नहीं बख्शा। बुधवार रात सोनिया शर्मा अपने क्लीनिक को बंद करने के बाद मायके चली गई थीं। उनके पति भी किसी काम से गांव गए हुए थे, जिससे घर पूरी तरह खाली था। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए।

सुबह जब सोनिया क्लीनिक पहुंचीं तो एक परिचित ने फोन कर बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। जब वह क्लीनिक से तुरंत अपने घर पहुंचीं तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से गहने और नकदी गायब थे।

Advertisement

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही सोनिया ने तुरंत पुलिस को कॉल किया। सूचना पर डायल 112 की पीवीआर टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। टीम प्रभारी ने बताया कि पीड़िता से पूरी जानकारी ली गई है और मामला संबंधित थाने को सौंप दिया गया है। आगे की जांच वहीं से की जाएगी।