Advertisement
Advertisement
होम / Bhiwani Crime News: हरियाणा में पिता ने अपनी ही बेटी पर किया एसिड अटैक! वजह जान रौगंटे खड़े हो जाएंगे

Bhiwani Crime News: हरियाणा में पिता ने अपनी ही बेटी पर किया एसिड अटैक! वजह जान रौगंटे खड़े हो जाएंगे

BY: • LAST UPDATED : August 8, 2025
Inkhabar Haryana, Bhiwani Crime News: हरियाणा के भिवानी जिले से एक बेहद दर्दनाक और मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया है। एक पिता ने अपनी ही 17 वर्षीय बेटी पर तेजाब डाल दिया और उसे जान से मारने की नीयत से घर के आंगन में बने पानी के होद में फेंक दिया। इस घटना की भयावहता तब और बढ़ गई जब उसने होद का ढक्कन बंद करके खुद उसके ऊपर खड़ा हो गया, ताकि बेटी की आवाज बाहर न जा सके।

क्या हैं पूरा मामला?

यह वारदात भिवानी जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की सुबह सामने आई। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता किसी कारणवश अपनी बेटी से नाराज़ था। इसी गुस्से में उसने उस पर तेजाब फेंक दिया। घटना के बाद भी उसकी क्रूरता थमी नहीं। उसने पीड़िता को घसीटते हुए घर के आंगन में बने पानी के होद में डाल दिया और फिर ढक्कन को बंद करके उसके ऊपर खुद खड़ा हो गया। ताकि बेटी की आवाज न सुनी जा सके, उसने घर में टीवी की आवाज भी बहुत तेज कर दी।

पड़ोसी बना फरिश्ता

घटना के दौरान लड़की की चीखें जब पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने सुनीं, तो उसे कुछ गलत होने का शक हुआ। सजग पड़ोसी ने फौरन आरोपी को हटाया और पानी के होद से लड़की को बाहर निकाला। इसके बाद अन्य ग्रामीणों की मदद से गंभीर हालत में लड़की को पहले भिवानी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इस समय पीड़िता रोहतक पीजीआई में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी की पत्नी की भी कुछ समय पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। उस वक्त भी कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई थी, और बताया जा रहा है कि आरोपी ने उस मौत को “हादसा” बताकर सरकारी मुआवजा भी प्राप्त किया था। आरोपी का एक 15 वर्षीय बेटा भी है, जबकि 17 वर्षीय बेटी उसकी क्रूरता का शिकार बनी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए आरोपी पिता के खिलाफ तेजाब हमले, हत्या की कोशिश, और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी दर्ज कराए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आगे की जांच तेजी से जारी है।