Advertisement
Advertisement
होम / Bhiwani Crime News: गर्भवती महिला ने दिखाई बहादुरी, सुझ-बुझ से बचाई पति की जान, जानें क्या है पूरा मामला

Bhiwani Crime News: गर्भवती महिला ने दिखाई बहादुरी, सुझ-बुझ से बचाई पति की जान, जानें क्या है पूरा मामला

BY: • LAST UPDATED : January 16, 2025
Inkhabar Haryana, Bhiwani Crime News: हरियाणा के भिवानी में गर्भवती पत्नी ने अपनी सुझ-बुझ और हिम्मत से अपने पति की जान बचाई है। आरोपी घर में घुस कर बंदुक से फायरिंग करने आया था, लेकिन महिला ने आरोपी का हाथ पकड़ लिया और छत की तरफ गोली चला दी। जिससे महिला के पति की जान बच गई।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, मामला मंगलवार की रात का है। महिला सीमा का पति भारत मजदूर यूनियन का प्रधान रमेश चौपड़ा है। चौपड़ा ने बताया कि वह रात कोर्ट से वापस आए थे, जिसके बाद वो अपने रुम में चले गए। उनकी मां ने गली में कचरा डालने के लिए मैन गेट खोल रखा था। जिसका फायद उठाकर हमलावर घर में घुस गए।
आरोपी ने अपना चेहरा कपड़े से ढक रखा था, कमरे में जाते ही उसने रमेश पर बंदूक तान दी, मगर मौके पर उनकी पत्नी आ गई और उसने आरोपी का हाथ पकड़ लिया और ऊपर छत की तरफ हाथ उठा दिया, जिससे गोली ऊपर की तरफ चल गई और रमेश की जान बच गई। जिसके बाद रमेश ने आरोपी से बंदूक छीन ली पर हमलावर मौके से भाग गया।

आपसी रंजिश का मामला

बता दें कि, 7 जनवरी को रमेश का कुछ लड़कों के साथ झगड़ा हुआ था, दरअसल, लड़के गली में किक्रेट खेल रहे थे, खेलते वक्त रमेश को बॉल लग गई। जिसके बाद युवक ने लड़कों को बोला किय यह जगह किक्रेट खेलने का नहीं है। इससे दोनों के बीच झगड़ा हो गया। रमेश को शक है कि उन पर हमला इसी झगड़े के तहत हुआ है।