Inkhabar Haryana, Bhiwani Murder Case: हरियाणा के भिवानी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने न सिर्फ शहर को दहला दिया, बल्कि यह भी दिखाया कि पुरानी दुश्मनी किस कदर खतरनाक रूप ले सकती है। सोमवार देर शाम शहर के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र स्थित क्राउन प्लाजा के पास एक पूर्व नियोजित हमले में चाचा-भतीजे को तेजधार हथियारों से बुरी तरह घायल कर दिया गया, जिसमें भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई।
क्या हैं पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, मृतक 26 वर्षीय लक्की उर्फ विशाल और घायल 24 वर्षीय नरेश को फोन कर दोनों पक्षों के बीच पुराने विवाद को सुलझाने के बहाने बुलाया गया था। दोनों की राजीव गांधी कॉलोनी क्षेत्र में मुर्गा मीट की दुकान है, जिसे बंद कर वे तय स्थान पर पहुंचे। लेकिन यह मुलाकात समझौते के लिए नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हमले के लिए थी। जैसे ही दोनों युवक क्राउन प्लाजा के पास पहुंचे, पहले से मौजूद आरोपियों ने उन पर बर्फ तोड़ने वाले सूए और चाकू से हमला बोल दिया। दोनों युवकों ने भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उनकी बाइक को टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया और फिर लगातार वार करते रहे।
अस्पताल में मौत
हमले में गंभीर रूप से घायल लक्की उर्फ विशाल और नरेश को तत्काल जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने लक्की को मृत घोषित कर दिया। नरेश को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया। मृतक की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में कोहराम मच गया और परिजनों में मातम छा गया।
पुलिस की कार्रवाई