Advertisement
Advertisement
होम / Bhiwani teacher murder case: हरियाणा में 2 दिन से लापता महिला टीचर का खेतों में मिला शव, फिर जो गांववालों ने किया… 

Bhiwani teacher murder case: हरियाणा में 2 दिन से लापता महिला टीचर का खेतों में मिला शव, फिर जो गांववालों ने किया… 

BY: • LAST UPDATED : August 16, 2025
Inkhabar Haryana, Bhiwani teacher murder case: हरियाणा के भिवानी जिले के लोहारू कस्बे के सिंघानी गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव की नहर किनारे खेतों में एक महिला का शव बरामद हुआ। महिला की पहचान मनीषा (निवासी ढाणी लक्ष्मण गांव) के रूप में हुई, जो सिंघानी गांव के एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापिका थी। मनीषा की गला रेतकर हत्या की गई थी।

CM Nayab Saini: सीएम नायब सैनी ने देशवासियों को दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, डिजिटली दयालु स्कीम के तहत दियाे करोड़ों का मुआवजा

सुबह खेतों में मिला शव

गांववालों ने सबसे पहले खेतों में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि मृतका स्थानीय प्राइवेट स्कूल में अध्यापिका थी और दो दिन से लापता थी। मनीषा के गुम होने की रिपोर्ट 11 अगस्त को ही दर्ज कराई गई थी।

Advertisement

परिजनों का गुस्सा और सड़क जाम

शव मिलने की खबर जैसे ही मनीषा के घर पहुंची, परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। उनका गुस्सा इस कदर बढ़ा कि वे गांववालों के साथ दिल्ली-जयपुर रोड पर उतर आए और शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने सीधे तौर पर स्कूल संचालक पर शक जताया और पुलिस से पूछताछ की मांग उठाई। ग्रामीणों का जाम करीब चार घंटे तक जारी रहा।

प्रशासन की दखल से खुला जाम

स्थिति को संभालने के लिए मौके पर लोहारू एसडीएम मनोज दलाल और डीएसपी दलीप सिंह पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और न्याय दिलाया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त किया।

परिजनों के गंभीर आरोप

मृतका के पिता संजय ने बताया कि वे दो दिन से बेटी को तलाश रहे थे। इस दौरान जब उन्होंने स्कूल संचालक और स्टाफ से जानकारी लेनी चाही, तो किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। उनका आरोप है कि स्कूल के कुछ कर्मचारी नशे में धुत्त थे और सही जानकारी नहीं दे रहे थे।

पुलिस की जांच शुरू

 

डीएसपी दलीप सिंह ने बताया कि मनीषा की गुमशुदगी की रिपोर्ट 11 अगस्त को दर्ज हुई थी। अब हत्या के कारणों और हत्यारे की पहचान के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर अपराधियों को सजा दिलाई जाएगी।

Janmashtami 2025: हरियाणा के 100 साल पुराने राधा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी पर दिखेगा भक्तिमय रंग, इस खास थीम पर दिखेगा कान्हा का बचपन