Advertisement
Advertisement
होम / Charkhi Dadri Crime: शादी की खुशियों में मातम! चरखी दादरी में बारात के दौरान फायरिंग से बच्ची की मौत

Charkhi Dadri Crime: शादी की खुशियों में मातम! चरखी दादरी में बारात के दौरान फायरिंग से बच्ची की मौत

BY: • LAST UPDATED : December 12, 2024
Inkhabar Haryana, Charkhi Dadri Crime: हरियाणा के चरखी दादरी शहर में शादी समारोह में खुशी के पलों के बीच एक दर्दनाक घटना घटी, जिसने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। बुधवार रात शादी के दौरान बारात में आए दूल्हे के दोस्तों द्वारा की गई फायरिंग में एक 13 वर्षीय बच्ची की जान चली गई। इस हादसे में बच्ची की मां और एक अन्य महिला भी घायल हो गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

मृतका की पहचान झज्जर जिले के बहु गांव निवासी अशोक कुमार की बेटी जिया के रूप में हुई है। जिया अपनी मां सविता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शादी में शामिल होने चरखी दादरी आई थी। बारात के दौरान हुई फायरिंग में जिया को सिर पर गोली लग गई। उसे तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना में जिया की मां सविता और एक अन्य महिला भी घायल हो गईं। दोनों का इलाज चरखी दादरी सिविल अस्पताल में चल रहा है।

Advertisement

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही सिटी थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। मृतका के पिता अशोक कुमार के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि फायरिंग किसने और क्यों की।