




Inkhabar Haryana, Charkhi Dadri Firing: हरियाणा के चरखी दादरी जिले से एक और घटना सामने आई है, जिसमें कुछ युवकों ने ढाबे पर फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। यह घटना भिवानी-महेंद्रगढ़ रोड पर स्थित ब्लू स्टार ढाबे की है, जहां बीती रात खाना देर से परोसने के कारण युवकों ने यह हरकत की।
Read More: Charkhi Dadri Crime: गौमांस खाने के संदेह में मजदूर की कर दी हत्या, 5 गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, दो युवक ढाबे पर खाना ऑर्डर करने आए थे। जब खाना समय पर नहीं पहुंचा, तो वे भड़क गए और ढाबे के कर्मचारियों के साथ झगड़ा करने लगे। झगड़े के दौरान युवकों ने गाली-गलौज की और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना से ढाबे में मौजूद ग्राहक और कर्मचारी सहम गए और वहां दहशत का माहौल बन गया। फायरिंग की इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ढाबे के कर्मचारियों के बयान दर्ज किए।
पुलिस ने इस मामले में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
Read More: Ambala Crime: घर में घुसकर महिला और उसके पति पर हुआ जानलेवा हमला! मामला दर्ज




