Advertisement
Advertisement
होम / Charkhi Dadri News: गौमांस खाने पर हत्या वाले मामले में आरोपियों ने कबूला अपराध, अब कोर्ट में पेशी

Charkhi Dadri News: गौमांस खाने पर हत्या वाले मामले में आरोपियों ने कबूला अपराध, अब कोर्ट में पेशी

BY: • LAST UPDATED : September 2, 2024

Inkhabar Haryana,  Charkhi Dadri News: चरखी दादरी में गौमांस खाने के शक में प्रवासी मजदूर की हत्या के मामले में आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद हत्या में इस्तेमाल किए गए डंडे और बाइक को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लिया है और उन्हें जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।

Read More: Charkhi Dadri Crime: गौमांस खाने के संदेह में मजदूर की कर दी हत्या, 5 गिरफ्तार

DSP ने दी जानकारी

बता दें कि डीएसपी भारत भूषण ने जानकारी दी कि घटना स्थल पर मौजूद सभी सबूतों को इकट्ठा कर लिया गया है और उन पर गहन जांच की जाएगी। सभी आरोपियों ने मजदूर की पीट-पीटकर हत्या करने का अपराध कबूल कर लिया है। प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो सकें। इसके अलावा इस मामले पर प्रशासन ने राजस्थानी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है ताकि पुलिस अपना काम बिना किसी रुकावट के कर सके। सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर कई टिप्पणियां की जा रही हैं, जिस पर प्रशासन पूरी नजर रख रहा है।

Advertisement

लैब रिपोर्ट का इंतजार

जानकारी के मुताबिक मजदूर के पास से बरामद मांस को फोरेंसिक लैब में भेजा गया है, और उसकी जांच की जा रही है। मांस की रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि वह गौमांस था या किसी अन्य पशु का। पुलिस अगली कार्रवाई फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर करेगी। इस घटना ने पूरे इलाके में तनाव पैदा कर दिया है, और प्रशासन इस मामले को सुलझाने के लिए पूरी तरह से तत्पर है।

Read More: Health Risk: ये खतरनाक बीमारी कर सकता है आपके दिमाग को अंदर से कमजोर, Triple E इंफेक्शन से आ सकती हैं ये समस्याएं