Advertisement
Advertisement
होम / Crime News: दिल्ली-जयपुर हाइवे पर पिस्तौल के बल पर लूटपाट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी

Crime News: दिल्ली-जयपुर हाइवे पर पिस्तौल के बल पर लूटपाट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी

BY: • LAST UPDATED : September 15, 2024

Crime News: हरियाणा के रेवाड़ी धारूहेड़ा क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर हथियार के दम पर एक कंपनी संचालक से लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जिला महेंद्रगढ़ निवासी अंकित और रेवाड़ी निवासी योगेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी हुई गाड़ी वसूली है।

बदमाश गाड़ी, नगद पैसे , मोबाइल और लैपटॉप ले गए लूट

पुलिस के अनुसार गोल्डन हाइट सोसाइटी गांव खिजुरी निवासी कृष्णपाल सिंह ने शिकायत में कहा था कि उनकी बावल में प्लास्टिक की कंपनी है। 9 सितंबर की रात्रि वह गाड़ी से घर जा रहे थे। सोसायटी के नजदीक वह पेशाब करने के लिए रुके तो एक स्कूटी पर तीन युवक आ गए और उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी।

हथियार के बल पर आरोपी गाड़ी स्टार्ट करके धारुहेड़ा की तरफ चले गए। गांव रसरण के पास उनको उतार कर गाड़ी, नगद पैसे , मोबाइल और लैपटॉप लूट कर आरोपी भाग गए। पुलिस ने जभी तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया था।

Advertisement

Controversial Statement: कांग्रेस सांसद जयप्रकाश ने किया महिलाओं पर विवादित बयान, जानिए पूरा मामला..