




Crime News: करनाल के गांव नलीपार के खेतों में बिजली चोरी के विवाद को लेकर किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे अदालत में पेश कर अदालत के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया है।
कुंजपुरा थाना प्रभारी महावीर ने बताया कि 22 अगस्त की शाम को बिजली चोरी के विवाद में किसान कृष्ण की उसके खेत में ही हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। उस आरोपी ने खुलासा किया था कि उसके साथ विकास नगर निवासी रतन सिंह भी था। तभी से आरोपी की तलाश की जा रही थी। 5 सितंबर को पुलिस की टीम ने आरोपी को कुंजपुरा से गिरफ्तार किया। इस वारदात में प्रयोग किए गए लाठी डंडे पहले ही बरामद किए जा चुके हैं।




