




Crime News: महेंद्रगढ़ स्थानीय बस स्टैंड पर दिनदहाड़े गोली चलने से एक महिला की मौत हो गई। यह वारदात जमीनी विवाद के चलते हुई बताई जा रही है। मृतक महिला की पहचान गांव खुडाना निवासी मुन्नी के रूप में हुई है। इस वारदात में महिला के पति दिनेश की जान बच गई, जबकि उनकी पत्नी को हमलावर ने गोली मार दी।
दिनेश ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अपने भतीजे रोहित और उसके साथियों पर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत आकोदा पुलिस चौकी में दी थी। इसके बाद दोनों पक्षों को महेंद्रगढ़ सदर पुलिस थाने में बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। बयान दर्ज कराने के बाद, जब दिनेश और उसकी पत्नी वापस अपने गांव खुडाना लौट रहे थे, तो बस स्टैंड पर एक युवक ने उसकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।
मौके पर पुलिस मौजूद थी। शव को महेंद्रगढ़ के सिविल अस्पताल के डेड हाउस में रखवाया गया है। मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Grain Market: साहा की अनाज मंडी में धान की आवक शुरू, मंडी एसोसिएशन के प्रधान का किसानो से निवेदन




