Advertisement
Advertisement
होम / Cyber Crime News: डिजाइनर ब्रांड का नाम, खाली डिब्बे का काम, साइबर ठगी का पर्दाफाश

Cyber Crime News: डिजाइनर ब्रांड का नाम, खाली डिब्बे का काम, साइबर ठगी का पर्दाफाश

BY: • LAST UPDATED : December 20, 2024
Inkhabar Haryana,Cyber Crime News: हरियाणा के यमुनानगर में साइबर थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो फेमस डिजाइनर सूट सस्ते दामों पर बेचने का झांसा देकर लोगों को ठगता था। पुलिस ने इस गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

कैसे होता था ठगी का खेल?

गिरोह द्वारा बनाए गए ऑनलाइन लिंक के जरिए लोगों को महंगे डिजाइनर सूट बेहद सस्ते दामों पर खरीदने का लालच दिया जाता था। ग्राहक जब पैसे देकर कोरियर मंगवाते, तो उन्हें खाली पैकेज मिलता। शिकायत करने पर गिरोह के सदस्य पैसे रिफंड करने का झांसा देते और अतिरिक्त अमाउंट जमा कराने की मांग करते।

एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि इस प्रक्रिया में उसने कुल 91,000 रुपये जमा कर दिए। जब महिला को एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गई है, तो उसने मामला साइबर थाना पुलिस को सौंपा।

Advertisement

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

साइबर थाना प्रभारी रविकांत ने बताया कि पुलिस ने होटल से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो इस ठगी के मामले में शामिल था। उन्होंने कहा कि इस गिरोह में और भी लोग जुड़े हो सकते हैं, जिनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपी को रिमांड पर लिया गया है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके।

पुलिस की अपील

साइबर थाना प्रभारी रविकांत ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन खरीदारी करते समय सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि आजकल नित नए-नए तरीके से फ्रॉड किए जा रहे हैं। किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता जांच लें और अनजान लोगों के झांसे में न आएं।

ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामले

ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते प्रचलन के साथ साइबर अपराधों में भी इजाफा हो रहा है। ठगों द्वारा फर्जी वेबसाइट्स और लिंक के माध्यम से लोगों को लुभाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स सस्ते दामों पर बेचने का लालच दिया जा रहा है। यह घटना समाज के लिए एक चेतावनी है कि ऑनलाइन लेन-देन करते समय सतर्कता बरतें।