Inkhabar Haryana, Dharmendra Pratap Singh: फरीदाबाद में सोशल मीडिया के माध्यम से चल रहे कथित जबरन वसूली के एक मामले ने तूल पकड़ लिया है। “फरीदाबाद न्यूज” नाम से फेसबुक पेज चलाने वाले धर्मेंद्र प्रताप नामक व्यक्ति के खिलाफ डबुआ थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि उसने एक स्पा सेंटर संचालक से वीडियो हटाने के नाम पर दो लाख रुपये वसूले थे।
कब पता चला मामला?
यह मामला तब चर्चा में आया जब कथित बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। ऑडियो में पैसे मांगने की बातचीत सुनाई देती है, जिससे मामला और गर्मा गया। इसके बाद स्पा सेंटर संचालक की शिकायत पर पुलिस हरकत में आई और FIR दर्ज की गई। धर्मेंद्र प्रताप पर BNS की धारा 302 और धारा 308(2) के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। धारा 302: यह धारा उन अपराधों से संबंधित है जिनमें शब्दों या कार्यों के माध्यम से किसी की धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर ठेस पहुंचाई जाती है। धारा 308(2): यह जबरन वसूली (extortion) के मामलों पर लागू होती है और इसमें गंभीर सजा का प्रावधान है।
पुलिस कर रही जांच