




India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karnal: हरियाणा के करनाल के मधुबन थाना क्षेत्र के रांवर गांव में एक 85 साल के बुजुर्ग ने कैंसर से तंग आकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आपको बताया जा रहा है कि बुजुर्ग को 2 साल पहले कैंसर की चपेट में आया गया था। उसका इलाज दिल्ली स्थित राजीव गांधी कैंसर हॉस्पिटलसे चल रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को दे दिया।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मृतक इकबाल सिंह के बेटे दरबारा सिंह ने कहा कि 2 साल से लगातार उनके पिता का इलाज हॉस्पिटल से चल रहा था लेकिन उनमें कोई सुधार नहीं दिखा। इसके अलावा वे उन्हें अन्य निजी हॉस्पिटल में भी लेकर गए लेकिन उन्हें कोई फायदा नहीं दिखा। उन्होंने बताया कि पिता के कहने पर 10 बजे करीब उन्हें नहलाया और उन्हें कमरे में लेटा दिया गया । इसके बाद वे अपने कमरे में चले गए। बता दें कि वह अपने भाई कर्ण के साथ TV देख रहा था कि थोड़ी देर बाद गोली की आवाज आई।
आवाज सुनकर वे दोनों एक दम पिता के कमरे में गए तो देखा कि उनके पिता को गोली लगी हुई है और वे खटिया पर पड़े हुए है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। इस बारे में मधुबन थाना प्रभारी का कहना है कि बुजुर्ग इकबाल कैंसर की बीमारी से परेशान थे। जिसके चलते तंग आकर उन्होंने अपने सिर में गोली मार ली। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को दे दिया।
https://haryana.indianews.in/indianews/pm-modi-calls-for-swift-justice-in-crimes-against-women-at-national-conference-of-district-judiciary/https://haryana.indianews.in/indianews/pm-modi-calls-for-swift-justice-in-crimes-against-women-at-national-conference-of-district-judiciary/




