Advertisement
Advertisement
होम / Faridabad Crime News: दोस्त बना दुश्मन, फार्म हाउस में बुला की बर्बरता से हत्या, हैवानियत की सारी हदें की पार

Faridabad Crime News: दोस्त बना दुश्मन, फार्म हाउस में बुला की बर्बरता से हत्या, हैवानियत की सारी हदें की पार

BY: • LAST UPDATED : May 20, 2025
Inkhabar Haryana, Faridabad Crime News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। संजय कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय मनोज की उसके ही चार दोस्तों ने फार्म हाउस पर नहाने के बहाने बुलाकर बर्बरता से हत्या कर दी। इस हत्याकांड का तरीका इतना हैवानियत भरा था कि जानकर किसी की भी रूह कांप उठे।

क्या हैं पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, घटना 17 मई की सुबह की है, जब मनोज के परिचित अंतेंद्र, संदीप, राहुल उर्फ कबूतर और कार्तिक उसे राजीव कॉलोनी स्थित एक फार्म हाउस पर ले गए। बताया जा रहा है कि सभी दोस्त एक दिन पहले संजय कॉलोनी में एक शादी समारोह में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने साथ में शराब पी थी।
अगले दिन सुबह चारों ने मिलकर मनोज को फार्म हाउस के पास स्थित एक डंपिंग यार्ड की ओर ले जाकर बर्बरता से हमला किया। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, नहाने के बहाने जब वे समरसेबल पंप के पास पहुंचे, तो संदीप और राहुल ने मनोज को दबोच लिया। इसी दौरान अंतेंद्र ने समरसेबल का पानी चालू कर दिया और उसका पाइप जबरन मनोज के गुप्तांग में डाल दिया। हाई प्रेशर पानी शरीर में अंदर तक घुस गया, जिससे मनोज मौके पर ही बेहोश हो गया।

झूठ बोल पीड़ित को घर छोड़ दिया

घबराए आरोपी मनोज को उसके घर छोड़ आए और परिजनों से झूठ बोल दिया कि उसने ज्यादा शराब पी रखी है। जब घरवालों ने उस पर पानी डाला, तो थोड़ी देर बाद उसे होश आया लेकिन वह पेट में असहनीय दर्द की शिकायत करने लगा। आनन-फानन में उसे पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बादशाह खान अस्पताल रेफर किया गया। अल्ट्रासाउंड जांच में सामने आया कि उसकी आंतें फट चुकी थीं। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

मृतक के भाई के बयान के आधार पर थाना सेक्टर-58 पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएलएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों संदीप और राहुल उर्फ कबूतर को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ जारी है, जबकि अन्य दो आरोपी अंतेंद्र और कार्तिक अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। पुलिस के प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।