Advertisement
Advertisement
होम / Firing in Amaravati Mall of Panchkula: हरियाणा के मॉल के बाहर चली ताबड़तोड़ गोली बारी, युवक की हुई हत्या

Firing in Amaravati Mall of Panchkula: हरियाणा के मॉल के बाहर चली ताबड़तोड़ गोली बारी, युवक की हुई हत्या

BY: • LAST UPDATED : June 6, 2025
Inkhabar Haryana, Firing in Amaravati Mall of Panchkula: हरियाणा के शांत समझे जाने वाले पिंजौर इलाके में गुरुवार रात एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। अमरावती मॉल के बाहर फिल्म देखकर लौट रहे दो युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

कब हुई वारदात?

यह वारदात रात करीब 10 बजे के आसपास की है, जब पिंजौर निवासी सोनू नौलटा और प्रिंस राणा अपने दोस्तों के साथ मूवी देखने के बाद अमरावती मॉल से बाहर निकले थे। जैसे ही दोनों युवक अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी की ओर बढ़े और उसमें बैठने लगे, पहले से घात लगाए बैठे दो अज्ञात हमलावरों ने अचानक उन पर गोलियां बरसा दीं। एक गोली गाड़ी के शीशे से टकराई। उसी क्षण सोनू नौलटा जैसे ही बाहर निकलने लगा, हमलावरों ने उसे निशाना बनाते हुए कई गोलियां चलाईं। तीन से अधिक गोलियां लगने से सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ मौजूद प्रिंस राणा के पैर में गोली लगी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। घायल प्रिंस राणा को पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत चंडीगढ़ स्थित पीजीआईएमईआर (PGI) रेफर कर दिया गया। पंचकूला की पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता ने खुद अस्पताल पहुंचकर घायल की हालत की जानकारी ली और बाद में घटनास्थल का भी दौरा किया। मौके से पुलिस को कई जिंदा राउंड, खोले और गोली लगी स्कॉर्पियो गाड़ी मिली है, जिसे कब्जे में ले लिया गया है।

Advertisement