Advertisement
Advertisement
होम / Fraud Candidate Arrest in CET Exam: हरियाणा में CET एग्जाम में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया, जानें कैसे हुआ ये सनसनीखेज खुलासा?

Fraud Candidate Arrest in CET Exam: हरियाणा में CET एग्जाम में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया, जानें कैसे हुआ ये सनसनीखेज खुलासा?

BY: • LAST UPDATED : July 28, 2025
Inkhabar Haryana, Fraud Candidate Arrest in CET Exam: हरियाणा में CET के दौरान एक बार फिर परीक्षा में नकल और फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। कैथल जिले के एक परीक्षा केंद्र पर एक युवक को अपने दोस्त की जगह परीक्षा देते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह घटना परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा पर सवाल तो खड़े करती है, लेकिन साथ ही यह भी दर्शाती है कि यदि परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारी और पुलिसकर्मी सतर्क रहें तो किसी भी प्रकार की अनियमितता को समय रहते पकड़ा जा सकता है।

कैसे हुआ घटना का खुलासा?

यह मामला 26 जुलाई की सुबह की शिफ्ट का है। परीक्षा कैथल जिले के सनशाइन पब्लिक स्कूल, जिंद रोड केंद्र पर आयोजित की गई थी। परीक्षा केंद्र अधीक्षक एसके मूसा कलीमुल्ला ने जानकारी दी कि केंद्र में ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट अचिन को कक्ष संख्या 14 में एक अभ्यर्थी संदिग्ध प्रतीत हुआ। जब उससे पूछताछ की गई और दस्तावेजों की गहनता से जांच हुई, तो सामने आया कि अभ्यर्थी मंजीत पुत्र ईश्वर, निवासी बड़ौदी, जिला जींद, असल में अमित पुत्र धर्मबीर, निवासी उसी गांव, की जगह परीक्षा दे रहा था।

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

धोखाधड़ी की पुष्टि होते ही अधीक्षक की शिकायत पर संबंधित थाना तितरम में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी मंजीत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मंजीत ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसने यह परीक्षा अपने दोस्त अमित की जगह दी, वह भी केवल दोस्ती निभाने के लिए।

Advertisement

CET Exam 2025: CET परीक्षा के दिन गूंजी किलकारी, मूक-बधिर महिला ने बेटे को दिया जन्म, केंद्र के बाहर बांटे गए लड्डू