




Fraud News: हरियाणा के करनाल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने अमेरिका भेजने के नाम पर 30 लाख रुपये ठगने की शिकायत करी है। यह मामला वार्ड नंबर 11 की निवासी अमनदीप कौर से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि वह अपने बेटे जगमीत और भाई प्रकट सिंह को अमेरिका भेजना चाहती थीं। इस सिलसिले में उन्होंने एक एजेंट नरेंद्र कुमार और उसके भाई सोनू से संपर्क किया, जो असंध के निवासी हैं।
एजेंटों ने अमनदीप से 70 लाख रुपये की मांग की। महिला ने पहले चरण में नरेंद्र के बैंक खाते में 20 लाख रुपये जमा करवा दिए। इसके अलावा, उन्होंने आरोपी की पत्नी और माता को भी 10 हजार रुपये दिए। इस तरह, फरवरी 2021 तक अमनदीप ने कुल 30 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। हालांकि, न तो उसके बेटे और न ही भाई को अमेरिका भेजा गया। आरोपियों ने लगातार उसे टरकाते रहे, और अब दोनों आरोपी अमेरिका भाग चुके हैं। अमनदीप ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
इस ठगी की घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले लोग कितनी चालाकी से आम लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। अब पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और ठगों की तलाश में जुट गई है। अमनदीप को न्याय की उम्मीद है, ताकि उसे उसके पैसे वापस मिल सकें और अन्य लोग भी ऐसी ठगी से बच सकें।
Census 2025: भारत में जनगणना 2025, एक महत्वपूर्ण पहल होगी शुरू




