तीन दिन पुरानी लूट का खुलासा
पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी हाल ही में हुई एक बड़ी लूट की वारदात में शामिल थे। घटना तीन दिन पहले झज्जर रोड स्थित घनिपुरा में एक लोहे की जाली की दुकान पर हुई थी। शाम करीब चार बजे, दुकान मालिक अशोक जैन अपने नौकर के साथ दुकान में मौजूद थे। तीनों बदमाश जाली खरीदने के बहाने अंदर आए और जाली दिखाने के लिए नौकर को बाहर भेज दिया।
जैसे ही मालिक और उनकी पत्नी दुकान में पहुंचे, बदमाशों ने उन पर पिस्तौल और चाकू तान दिए। उन्होंने दुकान से डेढ़ लाख रुपये नकद और दो सोने के कड़े लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश दुकानदार का मोबाइल भी ले गए और बाहर से गेट बंद कर मौके से फरार हो गए।
बयान से बचते रहे अधिकारी