Inkhabar Haryana, Gurugram Murder Case: हरियाणा के गुरुग्राम के मानेसर थाना क्षेत्र के नाहरपुर गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी ने खौफनाक रूप ले लिया। घरेलू कलह से तंग आकर पति ने गुस्से में पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब पूरे मामले की जांच कर रही है।
इंस्टाग्राम से दोस्ती और फिर लव मैरिज
जानकारी के मुताबिक मृतका निशा और आरोपी राजेंद्र दोनों उत्तराखंड के रहने वाले हैं। एक साल पहले दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। परिवार की रजामंदी के बिना ही दोनों ने पिछले साल लव मैरिज की और गुरुग्राम के नाहरपुर गांव में किराए के मकान में रहने लगे। शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन धीरे-धीरे उनके रिश्तों में कड़वाहट आने लगी।
हत्या से पहले हुआ झगड़ा
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि गुरुवार (21 अगस्त) को पति-पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इसी दौरान राजेंद्र ने पहले निशा के सिर पर चोट की और फिर गुस्से में आकर दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद वह घर से फरार हो गया। शुक्रवार (22 अगस्त) सुबह जब मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर उसने मानेसर थाने को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोलते ही महिला का शव देखा। मृतका के गले में दुपट्टा बंधा हुआ था और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मामा के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उसे जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने रिमांड पर लिया है।
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले