Advertisement
Advertisement
होम / Hansi Crime News: शौच के लिए गया था पुलिस इंचार्ज, शव मिलने से मचा हड़कंप

Hansi Crime News: शौच के लिए गया था पुलिस इंचार्ज, शव मिलने से मचा हड़कंप

BY: • LAST UPDATED : October 22, 2024

Inkhabar Haryana, Hansi Crime News: हरियाणा के हांसी गांव में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसके बाद पूरे गांव में हलचल मच गई। पुलिस इंचार्ज सुबह के वक्त शौच करने के लिए गांव के मकान में गए थे। जहां उनका शव कुर्सी पर मिला। घटना की जानकारी मिलते ही वहां पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Police Martyrdom Day: पुलिस शहीदी दिवस के अवसर पर पंचकुला पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम, वीर जवानों को नमन

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार सुबह की है। मरने वाला ASI राजसिंह भिवानी जिले के गांव गारनपूर का रहने वाला था। राजसिंह को डायल 112 नंबर 8 पर तैनात किया गया था। सुबह के करीब 5:15 बजे राजसिंह शौच के लिए मकान की छत पर गए थे। इस बीच नीचे मौजूद पुलिस कर्मियों को ऊपर से पटाखों की आवाज आई, जब पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो उन्हें कुर्सी पर ASI राजसिंह का शव मिला बताया जा रहा है कि राजसिंह के हाथ में सर्विस पिस्तौल भी थी।

Advertisement

सर्विस पिस्तौल से चली गोली

पुलिस कर्मियों का कहना है कि गोली सर्विस पिस्तौल से चली थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और जांच में जुट गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया गया है। मृतक ASI राजसिंह के परिजन भी जानकारी मिलते ही वहां पहुंच गए, आगे की कार्रवाई पुलिस परिजनों के बयान के बाद करेगीं। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद ही वहा बता सकते है कि गोली कैसे चली थी।