Advertisement
Advertisement
होम / Hansi Murder Case: हरियाणा में दिल दहला देने वाली वारदात, छत पर मिली महिला की पत्थर से कुचली लाश

Hansi Murder Case: हरियाणा में दिल दहला देने वाली वारदात, छत पर मिली महिला की पत्थर से कुचली लाश

BY: • LAST UPDATED : July 19, 2025
Inkhabar Haryana, Hansi Murder Case: हरियाणा के हांसी की भाटिया कॉलोनी में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक 35 वर्षीय महिला की लाश घर की छत पर खून से लथपथ हालत में मिली। महिला की बेरहमी से पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी गई थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है।

क्या हैं पूरा मामला?

घटना सुबह करीब 6:30 बजे की है। मृतका की मां रोज़ की तरह अपनी बेटी को उठाने के लिए घर की छत पर गई। लेकिन वहां का मंजर देख वह सन्न रह गई। छत पर उसकी बेटी कविता मृत अवस्था में पड़ी थी और उसका सिर बुरी तरह से पत्थरों से कुचला हुआ था। आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मृतका की पहचान 35 वर्षीय कविता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कविता पिछले 10 वर्षों से अपने पति से अलग होकर मायके में रह रही थी। कुछ समय पहले ही उसके पिता का निधन हो गया था और वर्तमान में वह अपनी मां के साथ ही रह रही थी।

मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विनोद शंकर पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और सबूत इकट्ठा किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Advertisement

पुलिस जांच में जुटी

DSP विनोद शंकर ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शुरुआती जांच में हत्या की वजह और हत्यारे की पहचान को लेकर पुलिस कई कोणों से छानबीन कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग इस खौफनाक हत्याकांड को लेकर स्तब्ध हैं और मांग कर रहे हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए।