Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Accident: सड़क पर निकलने से अब डरते लोग, दिन पर दिन हादसों की घटनाओ में बढ़ोतरी

Haryana Accident: सड़क पर निकलने से अब डरते लोग, दिन पर दिन हादसों की घटनाओ में बढ़ोतरी

BY: • LAST UPDATED : October 19, 2024

Haryana Accident: अंबाला सिटी में सड़क पर हुई दो दुखद घटनाओं में दो महिलाओं की जान चली गई। पहली घटना में, 54 वर्षीय हरजिंद्र कौर की मौत हो गई। हरजिंद्र कौर, जो कि ईएसआई अंबाला छावनी में प्रबंधक थीं, अपने पति मनोहरलाल के साथ मोटरसाइकिल पर कार्यालय जा रही थीं। शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे, जब वे किंगफिशर के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण हरजिंद्र कौर गिर गईं और वाहन का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके दो बच्चे हैं और यह खबर उनके परिवार के लिए बेहद दुखदाई है।

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

दूसरी घटना अंबाला सिटी के सुल्तानपुर मोड़ पर हुई। यहां भी एक 54 वर्षीय महिला, श्यामा देवी, जो यूपी के हरदोई की निवासी थीं, सड़क पार कर रही थीं। अचानक एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। श्यामा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौके पर ही हुई दोनों की मौत

इन दोनों हादसों के बाद, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बलदेव नगर थाना के जांच अधिकारी धर्मबीर ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम वहां पहुंची और दोनों मृतकों के शवों को अस्पताल पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिए गए हैं।

Advertisement

Haryana News: अंबाला की कॉलोनियों का इंतजार खत्म होने की उम्मीद, नई सरकार से उम्मीदे