Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Accident: देर रात घर लौटते समय हाईवे-44 पर हुआ बड़ा हादसा, मौके पर ही दो युवकों की मौत

Haryana Accident: देर रात घर लौटते समय हाईवे-44 पर हुआ बड़ा हादसा, मौके पर ही दो युवकों की मौत

BY: • LAST UPDATED : October 21, 2024

Haryana Accident: सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 पर गांव बड़ी स्थित काली माता मंदिर के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक बुलेट बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक फ्लिपकार्ट कंपनी में काम करते थे। हादसे के बाद बड़ी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को अपने कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फ्लिपकार्ट में करते थे काम

पानीपत के गांव महावटी निवासी दीपक ने पुलिस को बताया कि उनके भाई प्रवीन (28) और उनके गांव के साथी दीपक दोनों सोनीपत में फ्लिपकार्ट में काम करते थे। प्रवीन अपनी ड्यूटी के लिए बुलेट बाइक लेकर निकले थे। रविवार की आधी रात को प्रवीन और दीपक बुलेट बाइक पर सवार होकर सोनीपत से अपने गांव महावटी लौट रहे थे। जब वे बड़ी गांव स्थित काली माता मंदिर के पास पहुंचे, तब उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस भयंकर टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। चोटें इतनी गंभीर थीं कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है। इस दुखद घटना से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा।

Advertisement

Tribute Event: राज्यसभा सांसद किरण चौधरी और कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी पहुंची गोलागढ़, लोगो को किया सम्बोधित