Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Crime: नहीं रुक रहें लड़कियों के साथ घिनौने अपराध, अब नाबालिगों के साथ छेड़छाड़ का मामला आया सामने

Haryana Crime: नहीं रुक रहें लड़कियों के साथ घिनौने अपराध, अब नाबालिगों के साथ छेड़छाड़ का मामला आया सामने

BY: • LAST UPDATED : September 24, 2024

InKhabar Haryana, Haryana Crime: यमुनानगर में हैवानियत का मंजर बढ़ता ही जा रहा है। हालही में बीते 18 और 20 सितंबर को 5 साल के दो मासूमों के साथ दुष्कर्म और मर्डर के बाद, माता- पिता बुरे तरीके से सहमे है जिसके कारण वो किसी भी बच्चे को बाहर सुरक्षित नहीं मान रहें है। अब तक ये मामला शांत हुआ नहीं था की तभी प्रतापनगर क्षेत्र में 7 नाबालिग स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामना आया है।

क्या है पूरा मामला

पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने आरोप लगाया की लड़कियां ग्रुप में स्कूल जाती थी, और कई महीनों से एक लड़का सभी बच्चियों के साथ शारीरिक तौर पर छेड़छाड़ करता था। लड़कियां डर के कारण कुछ कह नहीं पाती थी किसी से भी, लेकिन जब बात ज्यादा बढ़ी तब डरी हुई लड़कियों ने परिजनों को जानकारी दी।

Haryana Assembly Elections: ‘झाड़ू का बटन इतना दबाना कि…’, हरियाणा में अरविंद केजरीवाल की जनता से बड़ी अपील

जानकारी के मिलने के बाद परिजनों ने कहा की वापस कुछ ऐसा हो तो फोन कर बताएं। जब लड़की ने वापस फोन किया तब परिजनों न मौके पर लड़के को धर दबोचा और अच्छे से पिटाई की। इसके बाद पुलिस को आरोपी लड़का सौंप दिया।

Advertisement

गुस्साएं परिजनों ने की नारेबाजी

पीड़ित के परिजनों का कहना है की लड़का उनके साथ छेड़खानी करता था और उन्हें धमकाता था। गुस्से में आये परिजन यहीं नहीं थमे, उन्होंने प्रतापनगर क्षेत्र के नेशनल हाईवे को पुरे तरीके से जाम कर दिया और साथ ही नारेबाजी भी की। ऐसे हाल में मौके पर DSP के साथ कई और पुलिस अधिकारी पहुंचे। फिर प्रदर्शनकारी समझाया और जाम को ख़त्म किया। अभी फिलहाल दोनों आरोपियों को प्रतापनगर से CIA-1 के पास शिफ्ट कर दिया। अब आरोपियों से पूछताछ की जायेगी।

पुलिस का एक्शन

इसके आलावा 18 और 20 सितंबर को लड़कियों के साथ हुए दुष्कर्म और मर्डर के मामले में पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। एक आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्तारी में है और दूसरे आरोपी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Namaste Yojana: केंद्र के नमस्ते योजना में अब कूड़ा बीनने वालों को मिलेगा गजब का फायदा, जानें क्या हैं योजना के डिटेल्स