Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Crime News: हरियाणा की नाबालिग छात्रा से सोशल मीडिया पर शुरु की दोस्ती, मिलने के बहाने कर लिया अपहरण, फिर जो हुआ… जानें पूरी खबर

Haryana Crime News: हरियाणा की नाबालिग छात्रा से सोशल मीडिया पर शुरु की दोस्ती, मिलने के बहाने कर लिया अपहरण, फिर जो हुआ… जानें पूरी खबर

BY: • LAST UPDATED : May 30, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Crime News: हरियाणा में एक सनसनी खेज वारदात सामने आई है। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर उत्तराखंड के युवक ने 17 साल की नाबिलग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। यह मामला तब सामने आया जब भोपाल के मिनाल इलाके में लड़की को देखे जाने की सूचना पुलिस को मिली।

क्या हैं पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान 23 वर्षीय सबीर खान के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड का निवासी है। चार महीने पहले उसकी सोशल मीडिया पर हरियाणा की नाबालिग छात्रा से दोस्ती हुई थी। बातचीत धीरे-धीरे बढ़ी और दोनों के बीच मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ। पुलिस के मुताबिक, सबीर ने लगातार बातचीत के जरिए छात्रा को अपने जाल में फंसाया और उसे घर से भागने के लिए तैयार कर लिया।

पूरी योजना के तहत सबीर पहले भोपाल आया और यहां अपने रहने के लिए किराए पर मकान लिया। उसने कुछ काम भी तलाशा ताकि किसी को शक न हो। भोपाल आने का कारण यह भी बताया जा रहा है कि वह पहले भी यहां आ चुका था और उसे इस शहर की भौगोलिक जानकारी थी। जब सब कुछ सेट हो गया, तब वह हरियाणा के यमुनानगर पहुंचा और छात्रा को लेकर फरार हो गया।

परिजनों ने दर्ज कराया अपहरण का मामला

छात्रा के अचानक लापता होने पर परिजनों ने यमुनानगर थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों ने छात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कीं, जिससे लोगों तक उसकी पहचान पहुंच सके। तीन दिन बाद किसी रिश्तेदार ने छात्रा को भोपाल के मिनाल क्षेत्र में देखा और तत्काल अयोध्या नगर पुलिस को सूचना दी।

Advertisement

पुलिस ने मिनाल से पकड़ा आरोपी

सूचना मिलते ही अयोध्या नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मिनाल इलाके से सबीर खान को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक घर से नाबालिग छात्रा को भी बरामद कर लिया। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी महेश लिल्लारे ने की। चूंकि अपहरण का मामला यमुनानगर, हरियाणा में दर्ज है, इसलिए पुलिस नाबालिग को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के माध्यम से सुपुर्द करेगी और आगे की प्रक्रिया हरियाणा में पूरी की जाएगी। छात्रा के रिश्तेदार भोपाल पहुंच चुके हैं और पुलिस से संपर्क में हैं।