Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Crime News: सोनीपत में दिल दहला देने वाली घटना, खेत में युवक की लाश कटी-फटी हालत में

Haryana Crime News: सोनीपत में दिल दहला देने वाली घटना, खेत में युवक की लाश कटी-फटी हालत में

BY: • LAST UPDATED : October 12, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana Crime News: हरियाणा सोनीपत के गांव लिवासपुर में एक व्यक्ति की लाश ज्वार के खेत में मिली है। जब किसान खेत में गए तो उन्हें खेत में बदबू आई जिसके बाद जब किसान ने देखा तो वहां युवक की लाश थी, जिसपर चोटों के निशान थे। किसान ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Road Accident: बाइक सवार से टकराई नीलगाय, युवक की मौके पर ही मौत

किसान खेत में ज्वार लेने पहुंचे

जानकारी के लिए बता दें कि, यह मामला लिवासपुर गांव का है। वहीं गांव के किसान बालकिशन ने उस एरिया के बहालगढ़ थाना पुलिस स्टेशन में बताया कि उन्होनें ग्रामीण जिले की आधा एकड़ जमीन पट्टे के खेत में ज्वार की फसल उगाई है। बालकिशन ने आगे बताया कि वो शुक्रवार की शाम को खेत से ज्वार लेने पहुंचे थे। खेतों में उन्हें किसी चीज की बदबू आ रहीं थी। जब उन्होनें अंदर जा कर देखा तो खेत में एक युवक की लाश पड़ी थी।

Advertisement

फोरेंसिक लैब से जुटाए सबूत

बता दें कि, लाश कई दिनों से खेतों में पड़ा होने की वजह से कट-फट गई थी जिसें बदबू आ रही थी। जब किसान ने इस बारे में पुलिस को बताया तब पुलिस ने लाश की पहचान करने की कोशिश की पर लाश की पहचान नहीं हो पाई। जिसके बाद पुलिस ने फोरेंसिक साइंस लैब की टीम को बुलवाया और सबूत इकट्टा करने में लग गए और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।