Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Crime: स्कूल के चौकीदार ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में हेडमास्टर पर प्रताड़ना का आरोप

Haryana Crime: स्कूल के चौकीदार ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में हेडमास्टर पर प्रताड़ना का आरोप

BY: • LAST UPDATED : October 27, 2024

Haryana Crime: हरियाणा के हिसार जिले के मोठसरा गांव के एक सरकारी स्कूल में चौकीदार ने आत्महत्या कर ली। चौकीदार का नाम राजेश कुमार था और वह एजुसेट की निगरानी के लिए 2008 से इस स्कूल में कार्यरत था। शुक्रवार शाम चार बजे राजेश ने स्कूल में ही फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने सुसाइड नोट और एक ऑडियो रिकॉर्डिंग तैयार की, जिसमें स्कूल के हेडमास्टर और एक शिक्षक सहित तीन लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।

हेडमास्टर, शिक्षक और स्कूल के एक अन्य चौकीदार करते थे परेशान

परिवारवालों का कहना है कि हेडमास्टर वजीर, शिक्षक पवन और स्कूल के एक अन्य चौकीदार जसवीर उसे स्कूल की साफ-सफाई और शौचालय की सफाई के लिए मजबूर करते थे, जबकि यह उसका कार्य नहीं था। राजेश ने इस बात की शिकायत अपनी पत्नी अंजू देवी और भाई मुकेश को भी की थी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवारजन और ग्रामीण स्कूल पहुंचे। वहीं, ऑडियो वायरल होने पर किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

कई संगठनों के प्रतिनिधि ने दोषियों की गिरफ्तारी की करी मांग

शनिवार को कई संगठनों के प्रतिनिधि आदमपुर थाने पहुंचे और दोषियों की गिरफ्तारी और उचित कार्रवाई की मांग की। शुरू में उन्होंने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। हालांकि, डीएसपी संजीव कुमार, मोठसरा के सरपंच सुशील भादू और बड़ोपल के सरपंच जोगेंद्र पूनिया ने परिवार को आर्थिक सहायता, राजेश की पत्नी को नौकरी और आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया। इसके बाद कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने पोस्टमार्टम के लिए सहमति दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Advertisement

Biogas From Stubble: पराली से बनेगी बायोगैस, प्लांट शुरू होने की तैयारी