Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Crime: डीजे बंद करने पर हुआ बवाल, खूब हुई मारपीट

Haryana Crime: डीजे बंद करने पर हुआ बवाल, खूब हुई मारपीट

BY: • LAST UPDATED : October 20, 2024

Haryana Crime: हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जाट जोशी में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान डीजे बंद कराने पर विवाद हो गया, जिसके बाद एक युवक पर हमला कर दिया गया। प्रदीप कुमार, जो कि इसी गांव के निवासी हैं, ने पुलिस को बताया कि उनके चचेरे भाई सन्नी के घर बेटी का जन्म हुआ था। इस खुशी में सन्नी और उसके परिवार वाले डीजे बजाकर जश्न मना रहे थे।

डीजे बंद करवाने पर करी गालियां और मारपीट

रात के करीब सवा 12 बजे प्रदीप के पिता सत्यनारायण ने शोर-शराबे की वजह से डीजे बंद करा दिया। इस पर सन्नी, उसके पिता जयपाल और रिश्तेदार सुनील ने गुस्से में आकर सत्यनारायण को गालियां देना शुरू कर दिया। इसके बाद, वे हाथ में चाकू और रॉड लेकर प्रदीप के घर में घुस आए। प्रदीप ने बताया कि सन्नी ने उनके नाक पर चाकू से वार किया, जबकि सुनील ने घुस्सा मारकर चोट पहुंचाई। जयपाल ने उनके कंधे पर पाइप से हमला किया।

हमलावर धमकी देते हुए मौके से हुआ फरार

तीनों ने मिलकर उन्हें जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा। इस दौरान प्रदीप की पत्नी और आसपास के लोगों ने आकर बीच-बचाव किया और प्रदीप को हमलावरों से छुड़ाया। घटना के बाद हमलावर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल प्रदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने प्रदीप की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Haryana Farmer: हरियाणा में डीएपी खाद की कमी से परेशान किसान