Advertisement
Advertisement
होम / Haryana: कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले पर आज हुई फायरिंग, एक समर्थक को लगी गोली

Haryana: कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले पर आज हुई फायरिंग, एक समर्थक को लगी गोली

BY: • LAST UPDATED : September 20, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana: कालका विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले पर आज फायरिंग हुई। इसमें काफिले में मौजूद एक समर्थक को गोली लगी है। इसमें गोली लगने से गंभीर घायल कार्यकर्ता को पंचकूल स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया फिर उसे PGI रेफर कर दिया गया। कार्यकर्ता की हालत नाजुक बताई जा रही है।

ये है पूरा मामला-

घायल कार्यकर्ता की का नाम गोल्डी बताया जा रहा है । यह कालका के खेड़ी गांव में रहता है। इसके ऊपर रायपुर रानी थाने में आपराधिक मामले पहले से भी दर्ज हैं। कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप चौधरी प्रचार के लिए काफिले के साथ भरौली गांव जा रहे थे। इस दौरान स्प्लेंडर बाइक पर आए 3 बदमाशों ने कार में सवार गोल्डी के ऊपर 3 गोलियां चला दी। इसमें एक गोली गोल्डी की छाती में लगी। वहीं गोल्डी के साथ बैठे लोगों को छर्रे लगे है। घटना के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और गोली चलाने वालों की तलाश की जा रही है। गोली चलाने वालों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

Elections 2024: एएसपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद हरियाणा में भी कर सकते हैं बड़ा खेल! जानें क्या है पूरा मामला

Advertisement

दो अनजान व्यक्तियों ने की फायरिंग

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गोल्डी आपराधिक का आदमी है। पंचकूला पुलिस ने 2017 में उसे पकड़ा था। इसको लेकर पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली थी। पुलिस अधिकारी के अनुसार गोल्डी पर दो अनजान व्यक्तियों ने फायरिंग की, इसके खिलाफ 30 मुकदमे दर्ज हैं। इसके खिलाफ पंजाब में भी मुकदमे है। रायपुर रानी थाने की टीम और सीआईए टीम जांच कर रही है । 30 में से ज्यादातर मुकदमे आर्म्स एक्ट के हैं।

Haryana Assembly Election: खिलाड़ियों को लेकर कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट का एक बड़ा बयान आया सामने, जानें क्या कहा…