




Haryana News: हरियाणा के झज्जर शहर के एक किड्स स्कूल से लापरवाही का मामला सामने आया है। जिसके चलते 4 साल के मासूम की मौत हो गई। गले में आंवला फसने की वजह से हुआ हादसा। स्कूल प्रशासन ने बच्चे को अस्पताल लेके जाने के बजाए उसे स्कूल बस से गंबीर हालत में ही घर भेज दिया। बच्चे के घर वाले उसे तुरंत उसे प्राइवेट अस्पताल लेके गए पर बच्चे को बचाया नहीं जा सका। परिजनों ने स्कूल संचालन पर लापरवही का पुलिस में केश दर्ज करवाया है।
बच्चे के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया की उनका 4 साल का बच्चा हिमांश सुबह किड्स स्कूल गुरुकुल में गया। स्कूल में ही आंवले का पेड़ लगा हुआ है। बच्चे ने पेड़ के नीचे गिरे हुए आंवले को उठाकर खा लिया और वही आंवला उसके गले में जेक फस गया। स्कूल वालो ने बच्चे को अस्पताल ले जाने के बजाए उसे स्कूल बस से घर भेज दिया। जैसे ही बच्चा घर आया उसे प्राइवेट अस्पताल लेके गए गले से आंवला तो निकल गया पर बच्चे की मौत हो गई।
झज्जर शहर थाना जांच अधिकारी-सरिता ने जानकारी दी की प्राइवेट अस्पताल से बच्चे की मौत की खबर मिली थी। उसके बाद शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह में रखावाया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। परिजनों ने स्कूल संचालको पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। शिकायत पर स्कूल संचालको के खिलाफ केस दर्ज कर ली है।




