Advertisement
Advertisement
होम / Haryana News: दुष्यंत चौटाला समर्थकों पर कबड्डी खिलाड़ियों से मारपीट का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Haryana News: दुष्यंत चौटाला समर्थकों पर कबड्डी खिलाड़ियों से मारपीट का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

BY: • LAST UPDATED : September 19, 2024

Haryana News: हरियाणा के गुहला-चीका में पूर्व डिप्टी सीएम का विरोध करने वाले युवकों पर अपरिचित आरोपियों ने जानलेवा हमलाकिया है। घायल युवकों ने जजपा पार्टी के समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया है। दो कबड्डी खिलाड़ियों पर देर रात जानलेवा हमला हुआ। यह हमला कथित तौर पर जननायक जनता पार्टी (जजपा) नेता दुष्यंत चौटाला के समर्थकों द्वारा गड़ासियों और लाठियों से करवाया गया।

जजपा नेता दुष्यंत चौटाला के समर्थकों पर आरोप

घायल कबड्डी खिलाड़ियों को गुहला के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया फिर गंभीर हालत को देखते हुए उसे कैथल रेफर कर दिया गया है। इस घटना से एक दिन पहले कबड्डी खिलाड़ी ने गांव हरिगढ़ में दुष्यंत चौटाला का जमकर विरोध किया था। चौटाला अपने प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने वहां गए थे, जहां पर ये बहस हुई थी। पुलिस ने युवक की शिकायत पर अपरिचित आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है है।

Karnal News: फर्जी पासपोर्ट बनाकर भेजते थे विदेश, 2 आरोपी गिरफ्तार

Advertisement