




Haryana News: महेंद्रगढ़ के एक गांव अपने पीहर से ससुराल जाने के लिए निकली विवाहित महिला लापता हो गई है। राजस्थान के एक गांव में उसकी शादी हुई है, रक्षाबंधन पर वह अपने मायके आई थी। दो दिन पहले मायके से ससुराल के लिए निकली लेकिन ससुराल नहीं पहुंची। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन विवाहिता का कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है।
महेंद्रगढ़ सदर थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके चार बच्चे हैं। दो लड़के व दो लड़कियां सभी शादीशुदा हैं। उसकी छोटी लड़की की उम्र 35 वर्ष है। जिसकी शादी वर्ष 2006 में राजस्थान के जिला बहरोड के एक गांव में की थी।
रक्षाबंधन के त्योहार पर 17 अगस्त को घर पर आई हुई थी। 2 सितंबर को वह अपने ससुराल के लिए गई थी लेकिन वह अपने ससुराल नहीं पहुंची। उन्होंने अपने लेवल पर इधर-उधर व रिश्तेदारियों में तलाश की लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। लड़की के गुम होने की शिकायत दर्ज कर उसकी तलाश करवाई जाए।




